ब्रिटेन के एक वरिष्ठ मंत्री ने चेताया कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह ब्रिटेन के खिलाफ रासायनिक हमले की साजिश रच रहा है। सुरक्षा मामलों के मंत्री बेन वालेस ने कहा कि आईएस ने सीरिया और इराक में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल किया और खुफिया प्रमुखों का मानना है कि ब्रिटेन में वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक अखबार को दिए साक्षात्कार में वालेस ने कहा कि सुरक्षा प्रमुखों ने हाल ही में इस तरह के खतरों से निपटने के लिए अभ्यास किया है। आईएस निश्चित तौर पर बड़े पैमाने पर नागरिकों को हताहत करने के उद्देश्य से रासायनिक हमले कर सकते हैं।
वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आबादी के खिलाफ रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उन्हें कोई नैतिक आपत्ति नहीं है। उन्होंने ऐसा किया है और वे इस देश में भी रासायनिक हमले को अंजाम दे सकते हैं। वालेस ने कहा कि तकरीबन 800 ब्रिटिश सीरिया में युद्ध कर रहे हैं और इनमें से आधे वापिस आ चुके हैं जबकि 100 मारे जा चुके हैं। 2015 में 150 लोगों युद्ध क्षेत्र की यात्रा करने से रोका गया था और 2016 में भी तकरीबन यही आंकड़े हैं।