मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 37 साल के रवनीत सिंह पर यह नस्लीय हमला तब हुआ जब वह सिख लेबर एमपी तनमनजीत सिंह धेसी से मिलने बुधवार को पोर्टक्युलिस हाउस गए थे, जो ब्रिटेन की संसदीय इमारत का ही एक हिस्सा है।
पंजाब के रहने वाले पीड़ित रवनीत ने कहा, वह कतार में इंतजार कर रहे थे। तभी एक आदमी दौड़ते हुए आया और चिल्लाने लगा, मुस्लिमों वापस लाओ। उसने उनकी पगड़ी भी खींचने की भी कोशिश की।
रवनीत बताते हैं, हमलावर ने तेजी से उनकी पगड़ी खींच रहा था। उसने आधी पगड़ी खींच ली थी, लेकिन उन्होंने पगड़ी को कसकर पकड़ लिया। इससे पहले वह कुछ और करता, वह उस पर जोर से चिल्लाए। फिर वह भाग गया।
रवनीत के मुताबिक हमलावर श्वेत था और वह अंग्रेजी नहीं बोल रहा था। उसने दूसरी भाषा में कुछ नस्लीय टिप्पणी की, लेकिन उसको वह समझ नहीं पाए। उसने
मुस्लिम वापस जाओ जैसा कुछ कहा। रवनीत के मेजबान सांसद धेसी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि दोषी को सजा मिलेगी।
पर्यावरण कार्यकर्ता हैं रवनीत
रवनीत इको सिख संगठन के दक्षिण एशिया प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। वह 14 मार्च को होने वाले सिख विश्व वातावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मिलने गए थे।