फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कढ़ी की तेज सुगंध आने पर ब्रिटेन में भारतीय रेस्टोरेंट पर जुर्माना

Mon, 01 May 2017 02:41 AM IST
एजेंसी / लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्टोरेंट के मालिकों पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। दरअसल, पड़ोसियों ने रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत की थी कि उन्हें रेस्टोरेंट से कढ़ी की तेज सुगंध आती है। वहां रहने वाले निवासियों द्वारा बिरयानी और भजिये की तेज सुगंध आने की शिकायत के बाद मिडल्सब्रा काउंसिल ने ‘खुशी इंडियन बफेट रेस्टोरेंट’ के मालिकों शबाना और मोहम्मद खुशी पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, लिंथ्रोप रेस्टोरेंट में एक पर्याप्त फिल्टर प्रणाली की कमी थी। कुछ लोगों ने वहां से सुगंध आने की शिकायत की, जिस पर काउंसिल को कार्रवाई करनी पड़ी। खुशी रेस्ट्रॉन्ट रिहायशी इलाके में स्थित है। आस-पास के लोगों ने शिकायत की थी रेस्ट्रॉन्ट से मसालेदार खाने की तेज खुशबू आती है और उसके किचन के जरिए उन लोगों के घरों में भी खुशबू आती है। लोगों की शिकायत थी कि खुशबू इतनी तेज होती है कि घर में रखे कपड़ों में भी वह घुस जाती है जिस वजह से उन्हें धोना पड़ता है।

बहरहाल, कोर्ट ने शबाना और मुहम्मद खुशी दोनों पर 258-258 पाउंड का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा दोनों को 500-500 पाउंड हर्जाना और 30 पाउंड विक्टिम सरचार्ज के तौर पर देने का आदेश दिया है। हालांकि, इलाके के कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट का समर्थन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें