चलती कार में शारीरिक संबंध बनाने के चलते हुए हादसे में गर्लफ्रेंड की मौत
हो गई। अदालत ने इस मामले में भारतीय मूल के एक व्यकित को जिम्मेदार
ठहराया है। 36 वर्षीय मिनेश परबत को लंदन की स्थानीय अदालत ने इस मामले में सात साल की सजा सुनाई है।
मिनेश परबत अपनी बीएमडब्लू कार में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। संबंध बनाते समय वो अपनी बीएमडब्लू कार भी चला रहे थे।
पिछले साल सक्सेस में जब यह हादसा हुआ तो मिनेश की गाड़ी की रफ्तार 60 मील प्रति घंटा थी। मिनेश की गर्लफ्रेंड और दो बच्चों की मां लीजा इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। बाद में अस्पताल ले जाते समय लीजा की रास्ते में मौत हो गई।