फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चलाते वक्त बनाए शारीरिक संबंध,गर्लफ्रेंड की मौत पर सात साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार में शारीरिक संबंध बनाने के चलते हुए हादसे में गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। अदालत ने इस मामले में भारतीय मूल के एक व्यकित को जिम्मेदार ठहराया है। 36 वर्षीय मिनेश परबत को लंदन की स्थानीय अदालत ने इस मामले में सात साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


मिनेश परबत अपनी बीएमडब्लू कार में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। संबंध बनाते समय वो अपनी बीएमडब्लू कार भी चला रहे थे।

पिछले साल सक्सेस में जब यह हादसा हुआ तो मिनेश की गाड़ी की रफ्तार 60 मील प्रति घंटा थी। मिनेश की गर्लफ्रेंड और दो बच्चों की मां लीजा इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। बाद में अस्पताल ले जाते समय लीजा की रास्ते में मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

'मैं तुम्हे जिम्मेदार ठहराता हूं'

लीजा को जब अस्पताल ले जाया गया तो उस समय उसके शरीर पर सिर्फ अंर्तवस्‍त्र और टीशर्ट थी। दक्षिणी पूर्वी इंग्लैंड के जज पीटर ग्रिफिथस ने कहा कि मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं कि यह हादसा तुम्हारे तेज स्पीड में गाड़ी चलाते समय शारीरिक संबंध बनाने के कारण हुआ।

इस हादसे के लिए पूरी तरह से मैं तुम्हे जिम्मेदार ठहराता हूं। जब इस मामले का ट्रायल चल रहा था तो परबत ने इस बात से पूरी तरह से ‌इंकार किया था कि गाड़ी चलाते समय उसने शारीरिक संबंध बनाए थे।

इस हादसे में ‌मिनेश के चेहरे पर कई चोंटे आई थीं। मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि मिनेष के खून में 102 मिलीग्राम एल्कोहल पाया गया था जबकि ब्रिटेन में खून में गाड़ी चलाते समय सिर्फ 80 मिलीग्राम एल्कोहल हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें