फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के बच्चे ने ब्रिटेन में बजाया जीत का डंका,मिला यूके चाइल्ड जीनियस का खिताब

Sun, 20 Aug 2017 09:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Rahul
विज्ञापन
भारतीय मूल के 12 साल के राहुल दोशी ने ब्रिटेन के पॉपुलर शो चाइल्ड जीनियस को जीतकर नाम रोशन कर दिया। कुछ दिन पहले ही इसी शो में सभी 14 सवालों के सही जवाब देकर राहुल सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हुए थे। राहुल ने अपने 9 साल के प्रतिद्वंद्वी रोनन को 10-4 से हराया। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि दो दिन पहले ही लंदन में भारतीय मूल के इस बच्चे ने ब्रिटिश टेलीविजन शो में सभी सवालोंं के सही जवाब देकर इतिहास रच दिया था। 12 साल के राहुल ने चैनल 4 पर प्रसारित होने वाले शो चाइल्ड जीनियस में सभी 14 सवालों का सही जवाब दिया था ।

पढ़ें: भारतीय मूल के बच्चे ने ब्रिटिश शो में मचाई धूम, आइंस्टीन से तेज दिमाग का दावा

राहुल का आईक्यू लेवल 162 मापा गया। जोकि अलबर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी तेज है। पहला राउंड जीतने पर राहुल ने कहा था कि वो हमेशा अपना बेस्ट देना चाहते थे। फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाली चीज का मूल्य क्या है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि वो खुद को जीनियस मानते हैं। उनकी मैथ्स और जनरल नॉलेज बहुत अच्छी है। टीवी शो जीतने पर वो सोशल मीडिया पर भी हिट हो गए। राहुल के माता-पिता ने बताया कि बेटे की सफलता से बहुत खुश हैं। राहुल के पापा आईटी मैनेजर हैं और उनकी मां फार्मासिस्ट हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: भारतीय मूल के इस लड़के का दिमाग आइंस्टीन से भी तेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें