लंदन में भारतीय मूल के बच्चे ने ब्रिटिश टेलीविजन शो में सभी सवालोंं के सही जवाब देकर इतिहास रच दिया। 12 साल के राहुल ने चैनल 4 पर प्रसारित होने वाले शो चाइल्ड जीनियस में सभी 14 सवालों का सही जवाब दिया। राहुल का आईक्यू लेवल 162 मापा गया। जोकि अलबर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी तेज माना जा रहा है।
राहुल ने दुनिया की सबसे बड़ी आईक्यू सोसाइटी मेंसा क्लब की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। टीवीशो में राहुल ने स्पेलिंग टेस्ट, लेटर करेक्शन जैसी कॉम्पटीशन में पूरे माक्र्स पाए हैं। मेमोरी राउंड में राहुल ने 15 में से 14 सवालों के सही जवाब दिए हैं। आखिरी सवाल का जवाब समय न होने से वो नहीं दे सके।
राहुल ने कहा कि मैं हमेशा अपना बेस्ट देना चाहता हूं। फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाली चीज का मूल्य क्या है। उन्होंने कहा, मैं सोचता हूं कि मैं जीनियस हूं। मेरी मैथ्स और जनरल नॉलेज बहुत अच्छी है। अपनी सफलता पर राहुल बहुत खुश दिखाई दिये।
टीवी शो के फस्र्ट राउंड में जीतने पर वो सोशल मीडिया पर भी हिट हो गए। राहुल के माता-पिता ने बताया कि बेटे की सफलता से बहुत खुश हैं। राहुल के पापा आईटी मैनेजर हैं और उनकी मां फार्मासिस्ट हैं।