फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने सैन्य बैंड साजो-सामान के लिए ब्रिटेन की कंपनी को दिया ठेका

Tue, 04 Dec 2018 01:52 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के अग्रणी संगीत वाद्ययंत्र निर्माताओं में से एक ब्रिटिश बैंड इंस्ट्रूमेट कंपनी (बीबीआईसीओ) को भारतीय सेना से सैन्य बैंड साजो-सामान की आपूर्ति का करीब 34 लाख पाउंड का ठेका मिला था और उसने इनकी आपूर्ति कर दी है। कंपनी ने घोषणा की कि भारतीय सेना के रेजिमेंटल केंद्रों पर नए बैंड, बैगपाइप बैंड और अन्य उपकरणों की आपूर्ति से संबंधित निर्यात अनुबंध को उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


भारतीय सैन्य बलों की 47 रेजीमेंट को लगभग 15,000 उपकरणों की आपूर्ति का समझौता करीब 34 लाख पाउंड में होने का अनुमान है। ब्रिटेन की सरकार ने इस खबर का स्वागत किया और इसे भारत को ब्रिटेन की निर्यात सफलता की मिसाल माना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें