फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः ब्रिटिश संसद में हर रोज 160 बार पॉर्न साइटें खोलने की होती है कोशिश

Mon, 08 Jan 2018 06:55 PM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
ब्रिटिश संसद
विज्ञापन

ब्रिटेन की संसद भवन में लगे कंप्यूटरों से साल 2017 के अंत में हर रोज करीब 160 बार पॉर्न साइटें खोलने की कोशिशें की गई। ब्रिटेन की प्रेस एसोसिएशन (पीए) ने सोमवार को ऐसी रिपोर्ट दी है। 

विज्ञापन


पीए फ्रीडम ऑफ इंफॉरमेशन (एफओआई) द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जून में हुए आम चुनावों के बाद संसदीय नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटरों से कुल 24 हजार 473 बार पॉर्न साइटें खोलने की कोशिशें की गईं। बता दें कि संसदीय इंटरनेट का इस्तेमाल सांसद, उच्च सदन के सदस्य और स्टाफ करते हैं। 

अधिकारियों की मानें तो अधिकतर कोशिशें जानबूझकर नहीं की गई थीं। हाल के वर्षों में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। वहीं संसदीय प्रवक्ता ने बताया कि संसद के कंप्यूटर नेटवर्क पर सभी अश्लील वेबसाइटें ब्लॉक हैं।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री थेरिजा मे पहले से ही वेस्टमिंस्टर में यौन कदाचार के आरोपों से जूझ रही हैं। उनको पिछले महीने अपने पुराने दोस्त और मंत्री डैमिएन ग्रीन को हटाना पड़ा था क्योंकि साल 2008 में वेस्टमिंस्टर दफ्तर के उनके कंप्यूटर से पोर्न सामग्री मिलने के आरोपों पर उन्होंने पुलिस को गुमराह किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें