फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में बाल यौन शोषण के सवाल पर गिर गई सरकार

Fri, 15 Sep 2017 06:02 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
iceland - फोटो : Reuters
विज्ञापन
बच्चों का यौन शोषण करने वाले एक व्यक्ति के साथ आइसलैंड के प्रधानमंत्री जॉर्नी बेनेडिक्टसन का नाम जुड़ने से देश का सत्तारूढ़ गठबंधन टूट गया है। ब्राइट फ्यूचर पार्टी ने घोषणा की है कि वो नौ महीने तक साथ रहने के बाद तीन पार्टी वाले गठबंधन से हट रही है।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम से पहले ये पता चला था कि बेनेडिक्टसन के पिता ने बच्चों के यौन शोषण के दोषी एक व्यक्ति की सिफारिश की थी। आइसलैंड में ऐसा होता है कि दोषी व्यक्ति को अपना सम्मान दोबारा हासिल करना होता है।  

पढ़ें: लंदन धमाके पर बोले ट्रंप- बीमार और पागल लोगों ने किया हमला, इन्हें इंटरनेट से दूर रखें

इसके लिए दोषी को अनुशंसा पत्र की जरूरत होती है। अनुशंसा पत्र मिलने पर दोषी का नाम आपराधिक रिकार्ड से हटा दिया जाता है और उन्हें काम पर लौटने की मंजूरी मिल जाती है। 
विज्ञापन


सिफारिश पर हैरानी

आइसलैंड के लोगों को इस बात पर बड़ी हैरानी हुई है कि एक ऐसे व्यक्ति की सिफारिश की गई जिसे 12 साल तक लगभग हर दिन अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया था। बेनेडिक्टसन की सरकार पर इस मामले में लीपापोती की कोशिश करने का आरोप भी है क्योंकि शुरु में सरकार ने ये बताने से मना कर दिया था कि सिफारिशी खत किसने लिखा था। 
विज्ञापन


पढ़ें: लंदन में फिर आतंकी हमला, अंडरग्राउंड ट्रेन में IED से हुआ धमाका, 22 यात्री घायल

पता ये भी चला है कि प्रधानमंत्री बेनेडिक्टसन को जुलाई में बता दिया गया था कि इस मामले में उनके पिता की भूमिका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें