फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस के आतंकियों से बचने के लिए खुद को बना लिया बदसूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के जिहादियों से खुद को बचाने के लिए एक युवती ने खुद को जलाकर बदसुरत बना लिया। उसने ऐसा इसलिए किया जिससे की कोई आतंकी उसकी ओर आकर्षित न हो जिससे कि उसका रेप न हो सके।
विज्ञापन


इस हकीकत का खुलासा उस वक्त हुआ जब जिहादियों के चंगुल से छुड़ाई गई दो लड़कियों में से एक ने अपनी आप बीती सुनाई। इस  लड़कियों को इलाज के लिए स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें से दूसरी लड़की की भी कहानी काफी दर्दनाक है जिससे उम्र महज आठ साल है। उसने बताया कि उसे बार बार बेचा गया और रेप किया गया। ये दोनों लड़कियां यजिदी धर्म से ताल्लूक रखती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार चला रही है मुहिम

यह कहानी केवल इन्हीं दो लड़कियों की नहीं है बल्कि उस सारी लड़कियों की है जिन्हें आईएस के आतंकियों ने अगवा कर उनका इस्तेमाल यौन उत्पीड़न के लिए किया है।

जर्मनी के एक डॉक्टर जैन किजिलहान ने बताया कि उनके दल ने कई यजिदी महिलाओं को मनोवैज्ञानिक जांच के लिए जिनेवा लेकर आए। किजिलहान एक प्रोजेक्ट की अगुवाई कर रहे हैं जिसे जर्मनी का बडेन-वर्टमबर्ग स्टेट संचालित कर रहा है। 2014 में राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट की शुरुआत करने पर सहमति जताई थी।

इस प्रोजेक्ट को चलाने के लिए करीब 714 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं और किजिलहान और उनकी टीम को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे हादसों के शिकार लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने की कोशिश करें जिनको इसकी जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें