फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेवकूफ बैंक' ने दोहराई गलती, ट्रांसफर किए 22 हजार करोड़ रुपये

Sat, 25 Mar 2017 10:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images
विज्ञापन
किसी दूसरे खाते में गलती से पैसे ट्रांसफर करने की वजह से पहली बार चर्चा में आए जर्मनी के सरकारी डेवलपमेंट बैंक KFW ने फिर से वो गलती दोहराई है। इस बार बैंक ने 22 हजार करोड़ रुपए (5.4 बिलियन डॉलर) चार बैंकों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इससे पहले केएफडब्ल्यू ने 2008 में लेहमैन ब्रदर्स के दिवालिया होने वाले दिन गलती से उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। 
विज्ञापन


यह ताजा मामला फरवरी का बताया जा रहा है, इस बार केएफडब्ल्यू ने 5 अरब यूरो (5.4 बिलियन डॉलर) चार बैंकों को तकनीकी खराबी के कारण गलती से ट्रांसफर कर दिए। इसमें एक पेमेंट कई बार हो गई थी।

इस मामले से जु़ड़े सूत्रों के मुताबिक कुल ट्रांसफर किया गया अमाउंट 6अरब यूरो से भी ज्यादा है। बैंक ने ईमेल स्टेटमेंट में कहा है कि केएफडब्ल्यू ने सिस्टम की गड़बड़ी को शुरुआत में ही पकड़ लिया था और इसे दुरुस्त करने के कारणों का विश्लेषण करने की जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


हालांकि, बैंक ने गलती को तेजी से पहचान कर समाप्त कर दिया और साथ ही अधिक भुगतान की गई राशि भी सफलतापूर्वक वापस हासिल कर ली। जिसकी वजह से बैंक को घाटा नहीं हुआ।

केएफडब्ल्यू बैंक द्वारा दोबारा की गई इस गलती ने सितंबर 2008 में यूएस के इन्वेस्टमेंट बैंक लेहमैन ब्रदर्स ट्रांसफर मामले की याद ताजा कर दी। उस वक्त बैंक ने 300 मिलियन यूरो गलती से लेहमैन ब्रदर्स को ट्रांसफर कर दिए थे। केएफडब्ल्यू बैंक द्वारा किया गया यह ट्रांसफर जर्मनी में राजनीतिक घोटाला बन गया। इस पर काफी विवाद हुआ था। जर्मनी के न्यूजपेपर बिल्ड ने केएफडब्ल्यू को जर्मनी का सबसे 'बेवकूफ बैंक' बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें