फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबोट की वजह से 1 करोड़ लोगों की नौकरी खतरे में

Sat, 25 Mar 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented by : जया पाण्डेय
विज्ञापन
रोबोट
विज्ञापन
इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि विज्ञान अगर मानवता के लिए वरदान है तो अभिशाप भी है। विज्ञान के कई खतरनाक प्रभावों का सामना हमें आए दिन करना पड़ता है। 
विज्ञापन


इसका ताजा उदाहरण ब्रिटेन है जहां रोबोट की वजह से करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। 

अंग्रेजी बेवसाइट द गार्जियन पर छपी खबर के अनुसार आने वाले 15 सालों में  करीब 1 करोड़ कर्मचारियों की जगह रोबोट ले लेंगे। कंसल्टेंसी फर्म पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में करीब 30 फीसदी नौकरियां कृत्रिम बुद्धि यानी रोबोट के खतरे में है। जबकि कुछ क्षेत्रों में तो आधे से ज्यादी नौकरियां जा सकती हैं।

हालांकि पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक कृत्रिम बुद्धि प्रौद्योगिकी यानी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की वजह से उत्पादकता में वृद्धि होगी साथ ही नौकरी के नए अवसर भी पैदा होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले होलसेल और रिटेल के क्षेत्र में लगभग 22 लाख कर्मचारियों के नौकरी जाने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें