फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए बार-बार पूछना पड़ोसन को पड़ा मंहगा, गला घोंटकर मारा

Sun, 11 Feb 2018 02:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फैज नुरदिन
विज्ञापन

अविवाहित लोगों से सबसे ज्यादा सवाल यही पूछा जाता है कि तुम शादी कब कर रहे हो? इस सवाल से हर किसी को अपनी जिंदगी में दो-चार होना पड़ता है। मगर यदि कोई इस सवाल को आपसे बार-बार पूछे तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि आप झुंझला जाएंगे लेकिन क्या आपने किसी को इस वजह से किसी की हत्या करते हुए सुना है। शायद नहीं लेकिन इंडोनेशिया में 28 साल के फैज नुरदिन ने ऐसा ही किया है।

विज्ञापन


फैज ने अपनी 32 साल की प्रेग्नेंट पड़ोसन ऐसिया को इसलिए मार दिया क्योंकि वह बार-बार उससे शादी और शादी के प्लान के बारे में पूछा करती थी। इन सवालों से फैज निराश हो गया और उसने चीजों को ऊपरी लेवल पर ले जाने का फैसला करते हुए उसे मार दिया। इस घटना ने पड़ोसियों को चौंका कर रख दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार- ऐसिया बार-बार जब शादी को लेकर फैज से सवाल किया करती थी तो वह उन्हें नकारात्मक तौर पर लेता था। परेशान होकर एक दिन वह महिला के घर गया और उसके कमरे में जाकर उसका गला घोंट दिया। महिला ने अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए आरोपी के हाथ पर काटा लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। फैज ने हत्या के बाद ऐसिया का फोन, घड़ी और डॉलर 59 रुपए चुरा लिए। आरोप साबित होने पर नुरदिन को उम्र कैद की सजा मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें