फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी पति का कारनामा, पत्नी को बेचने के लिए ईबे पर दिया विज्ञापन

Wed, 14 Sep 2016 03:29 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के यॉर्कशायर निवासी 33 वर्षीय सिमन ओकान ने अपनी बीवी 27 वर्षीय लिंडा को बेचने के लिए ईबे पर विज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


इस सनकी शख्स ने इसके लिए बाकायदा अपनी बीवी की अच्छाईयों और बुराइयों को भी विस्तार से बताया है। साथ ही बीवी को बेचने की वजह भी बताई है।

पेशे से टेलीकॉम इंजीनियर सिमन ने ईबे वेबसाइट पर दिए विज्ञापन लिखा कि उनकी बीवी का शरीर बेहद सुडौल है और वह खाना बनाने में माहिर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन का पता चला तो पत्नी हुई आग बबूला

हालांकि वह (लिंडा) बेहद निष्ठुर हैं, जिसके चलते वह उसे बेच रहे हैं। सिमन का कहना है कि जब वह कष्ट से कराह रहे होते हैं, तो उनकी बीवी संवेदना तक व्यक्त नहीं करती है।

दिलचस्प बात यह है कि लोगों ने लिंडा को खरीदने के लिए बोली भी लगा दी है। अब तक करीब साढ़े 57 लाख रुपये (65 हजार पाउंड) की ऑनलाइन बोली लग चुकी है।

वहीं, लिंडा को जब इस बारे में पता चला, तो वह आग बबूला हो गईं। उन्होंने कहा कि अब वह सिमन को नहीं छोड़ेंगी और मार डालेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें