फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में सुरक्षा कारणों से तुलोज एयरपोर्ट को कराया गया खाली

Wed, 23 Mar 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से तुलोज एयरपोर्ट को कराया गया खाली - फोटो : Twitter
विज्ञापन
फ्रांस में स्थित तुलोज-ब्लाग्नेक एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों से खाली करवा लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी तुलोज एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट को सुबह 6.45 मिनट पर बंद कर दिया गया। ट्वीटर पर दी गई सूचना के मुताबिक एयरपोर्ट से लोग वापस लौट रहे हैं। फ्रांस के ब्लू समाचार पत्र के मुताबिक पुलिस और आर्मी एयरपोर्ट पर पेट्रोल कर रही हैं।
विज्ञापन


फ्रांस की रिपब्लिकन सिक्योरिटी कंपनीज ट्रूप्स के एयरपोर्ट पर सारी स्थिति को संभाल लिया है। इस समय वहां पर पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

एयरलाइव डॉट नेट के मुताबिक सुरक्षा कारणों से पूरे एयरपोर्ट को खाली करवा लिया गया है। ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों के बाद से पूरे यूरोप में हाई अलर्ट हो गया है। ब्रसेल्स में आतंकी हमले में 34 लोगों की मौत हो गई, वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें