फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक दंगों पर नियंत्रण करने के लिए आपातकाल लागू करने पर विचार कर रहा फ्रांस

Sun, 02 Dec 2018 04:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पेरिस में प्रदर्शनकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

फ्रांस सरकार के प्रवक्ता बेंजामिन ग्रिवॉक्स ने रविवार को कहा कि फ्रांस पिछले एक दशक से ज्यादा समय में सबसे ज्यादा खराब नागरिक अशांति की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आपातकाल लागू करने पर विचार कर रहा है। ग्रिवॉक्स ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों से वार्तालाप का आग्रह करेगी। 

विज्ञापन


रविवार को सेंट्रल पेरिस की गलियों में मुखौटे लगाए युवाओं के समूह को दंगे करते देखा गया। इनमें से कुछ ने हाथों में कुल्हाड़ियां तो कुछ ने सलाखें ले रखी थीं। इन लोगों ने दर्जनों वाहनों और कई इमारतों में आग लगा दी। 

ग्रिवॉक्स ने य़ूरोप-1 रेडियो पर कहा, 'हमें उन योजनाओं पर ध्यान देना है जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा घटित न हों।' 

बढ़ती महंगाई और ईंधन पर करों के खिलाफ दो दिन तक चले देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के चलते प्रशासन चौकन्ना हो गया है। फ्रांस में सभी वाहनों में फ्लोरोसेंट जैकेट रखे जाने के बाद इस आंदोलन को 'येलो वेस्ट' आंदोलन के नाम से जाना जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें