रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के फोटो वाली टीशर्ट पहनना एक रूसी फुटबॉल खिलाड़ी को भारी पड़ गया। तुर्की में एक मैच के दौरान ये टीशर्ट पहनने वाले मिडफील्डर दमित्री टरासफ को उनका क्लब लुकमुटीव मॉस्को दंड देगा।
इस टीशर्ट में पुतिन की तस्वीर के नीचे लिखा था, "द मोस्ट पोलाइट प्रेसीडेंट"। सीरिया में चल रहे संघर्ष को लेकर हाल के दिनों में तुर्की और रूस के संबंध बेहद खराब हो चले हैं। दोनों देशों के बीच संबंध बद से बदतर होने की शुरुआत पिछले साल नवंबर से हो गई थी जब तुर्की ने एक रूसी जेट विमान मार गिराया था।
यूरोपा लीग के इस मैच में मुकाबला रूस के क्लब लुकमुटीव मॉस्को और तुर्की के क्लब फेनेबार्चे के बीच हुआ। फेनेबार्चे ने मैच 2-0 से जीत लिया।