फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बैंको पर तीन अरब डॉलर का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश और अमरीकी वित्तीय नियामकों ने पांच बैंको पर तीन अरब डॉलर से भी ज्यादा का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया है। इन बैंकों ने विदेशी मुद्रा और विदेशी बाजार में कथित तौर पर धोखाधड़ी की कोशिश की थी।
विज्ञापन


जुर्माना लगने वाले बैंको में एचएसबीसी, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, स्विस बैंक यूबीएस और अमरीकी बैंक जे पी मॉरगन और सिटीबैंक का नाम शामिल हैं।

बार्कलेज बैंक पर भी अलग से एक जांच जारी है। इन बैंको के बीच हुए मुद्रा विनिमय दर में हेरफेर, ग्राहकों की कीमत पर बैंको को लाभ पहुंचाने के लिए साजिश रचने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के वित्तीय आचार प्राधिकरण (एफसीए) और कमोडिटी फ्यूचर ट्रैडिंग कमीशन (सीएफटीसी) ने ये जुर्माना जारी किया है।

बैंकरों पर भी एक अलग आपराधिक जांच बिठाई गई है जिसमें और जुर्माने लगने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें