पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहे बलूचिस्तान की लड़ाई अब लंदन की सड़कों पर दिखाई दे रही है। बलूचिस्तान अलग करो की मांग के साथ अब बलूचिस्तान के एक्टीविस्ट दुनिया भर में अपनी मांग रख रहे हैं।
पिछले दिनों इसी कड़ी में लंदन की सड़कों पर 100 से ज्यादा बसों और टैक्सी पर "फ्री बलूचिस्तान" यानी बलूचिस्तान को आजाद करो के नारे के साथ पोस्टर चिपके दिखाई दिए। जिसे आनन-फानन में लंदन ट्रांसपोर्ट विभाग ने उतरवा भी दिया है।
बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करने की मांग के साथ वर्ल्ड बलोच ऑर्गेनाइजेशन विश्वभर में अभियान चला रहे हैं। इससे पहले वो लोग भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुके हैं। फिलहाल फ्री बलूचिस्तान की मांग के साथ लंदन की सड़कों पर घूम रही हैं।
पढें: OBOR को लेकर चीन-पाक में दिखने लगी दरार, पाकिस्तान ने किया फंड लेने से इंकार
लंदन में बलूचिस्तान समर्थकों की इन गतिविधियों से पाकिस्तान ने अपनी नजर टेढ़ी कर दी है। लंदन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने फ्री बलूचिस्तान लगे इन पोस्टरों को हटाने के आदेश दिया, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया है।
लंदन ट्रेन ब्लास्ट
- फोटो : Social Media
बलोच एक्टीविस्ट का कहना है कि लंदन सरकार ये सब कुछ पाकिस्तान के दबाव में कर रहा है। लंदन में ये विज्ञापन पहले टैक्सी और बिलबोर्ड्स पर लगाया गया था। जिसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत में किस तरह से पाकिस्तान मानव अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा है।
इस मामले में पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में यूके के राजदूत को इस्लामाबाद में तलब किया था, उसके बाद ट्रांसपोर्ट विभाग ने टैक्सियों और बिलबोर्ड्स से ये पोस्टर हटवा दिया था।
इन पोस्टरों में सेव बलूचिस्तान का संदेश भी लिखा गया था।पाकिस्तान के अधिकारियों ने इस अभियान को पाकिस्तान विरोधी करार दिया है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान को ऐसे किसी शांतिपूर्वक विरोध से दिक्कत हुई हो।
नूरदिन मंगल डब्ल्यूबीओकी एक्टीविस्ट ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में करीब 10,000 से अधिक बलोच लोगों को पाकिस्तान सिक्योरिटी फोर्स ने मार दिया है। नूरदिन ने कहा कि बलोच लोगों को आज भी मारा जा रहा है अफसोस की बात ये है कि उन्हें अमीरीकी हथियारों से मारा जा रहा है।