फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष से छलांग ने यूट्यूब पर भी बनाया रिकॉर्ड

Sat, 27 Oct 2012 04:02 PM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया के स्काई डाइवर फेलिक्स बॉमगार्टनर की आसमान में 39 किलोमीटर की ऊंचाई से छलांग लगाने के कारनामे को गूगल की वीडियो साइट यूट्यूब पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा जो एक कीर्तिमान है।
विज्ञापन


साहसी और निडर क्लिक करें बॉमगार्टनर पेशे से हेलिकॉप्टर पायलट हैं और उन्होंने आसमान में मानवीय उड़ान की ऊंचाई को लगातार बढ़ाकर ये नया मुकाम हासिल किया है। गूगल यूके ने बीबीसी को बताया कि यूट्यूब के इतिहास में लाइव-स्ट्रीमिंग के मामले में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कंपनी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, ''हम फेलिक्स बॉमगार्टनर और पूरी रेड बुल टीम को उनके मिशन की सफलता के लिए बधाई देते हैं। यूट्यूब पर इस लाइव-स्ट्रीमिंग को वेबसाइट के इतिहास में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है।''
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग
इससे पहले, इस वर्ष ओलंपिक खेलों के पहले दिन के आयोजन का बीबीसी स्पोर्ट्स वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया गया था जिसे लगभग 83 लाख लोगों ने देखा था।

गार्टनर ने हीलियम गुब्बारे से अंतरिक्ष के पास तक पहुँचने के बाद छलाँग लगाई और एक हजार किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से धरती की ओर आए।

अपनी इस लंबी यात्रा में बॉमगार्टनर ने ध्वनि की रफ़्तार को भी पीछे छोड़ दिया और एक समय 1342 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक जा पहुंचे।

इस क्षण को वीडियो कैमरे के जरिए प्रसारित किया गया और 43-वर्षीय बॉमगार्टनर को जमीन तक आने में दस मिनट का समय लगा।

जमीन के नजदीक आते ही कुछ हजार फीट की दूरी उन्होंने पैराशूट के जरिए तय की. इस तरह उन्होंने 1960 में आसमान में सबसे ऊंचाई से छलांग लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें