फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स से ज्यादा है फेसबुक की 'चाह'

Wed, 31 Oct 2012 09:08 AM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी में एक शोध में कहा गया है कि सेक्स से ज्यादा प्रबल चाह फेसबुक या ट्विटर जैसी मीडिया का इस्तेमाल करने की होती है। ये शोध मनोवैज्ञानिक मामलों के जर्नल 'साइकोलॉजिकल साइंस' में छपा है।
विज्ञापन


शोध में 205 पुरुष और महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। इनमें से ज्यादातर लोग कॉलेज जाने वाले छात्र और छात्राएं थीं। शोध में स्मार्टफोन का सहारा लिया गया और इन लोगों के रोजाना की ख्वाहिशों को जांचा गया।

एक हफ्ते तक हर रोज सात बार इनका फोन बजता था। फोन पर उन्हें एक छोटे सर्वेक्षण में हिस्सा लेना होता था जिसमें पूछा जाता था कि उन्हें किन चीजों की लालसा हो रही है और वो उन्हें पाने की ललक को कितना रोक पाते हैं।
विज्ञापन


ज्यादा सहज
शोध में पाया गया कि वैसे तो सेक्स की चाह बहुत तेज होती थी लेकिन वो उन पर काबू पाकर ईमेल, या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की ज्यादा चाहत रखते थे।

शोधकर्ताओं का कहना है कि फेसबुक, ट्विटर या इमेल जैसे मीडिया के इस्तेमाल करने की चाह को रोक पाना ज्यादा कठिन होता है क्योंकि ये चीजें ज्यादा आसानी से उपलब्ध होती हैं।

साथ ही ईमेल चेक करना या फेसबुक पर अपडेट करना सेक्स करने से ज्यादा आसान और सहज होता है इसलिए भी उनकी चाह ज्यादा प्रबल होती है।

दक्षिणी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के कैरेन नौर्थ भी इस शोध से जुड़े थे। उन्होंने कहा, "सेक्स की चाह ज्यादा प्रबल हो सकती है लेकिन वो बहुत कुछ मौके पर भी निर्भर करता है।
विज्ञापन


आज हम अपने एसएमएस लगभग हर दो मिनट में देख रहे हैं, लोग लगातार अपने फोन चेक करते रहते हैं और वो रूक ही नहीं सकते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें