यूक्रेन में आतंकियों ने अमेरिकी एंबेसी को निशाना बनाया है और वहां बड़ा हमला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अज्ञात शख्स ने एंबेसी में बम फेंक दिया है। फिलहाल जान-मान के नुकसान की कोई खबर नहीं है। साथ ही अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बता दें कि इससे पहले कल यानि बुधवार को ईरान की संसद और वहां की दरगाह पर फियादिन हमला हुआ था। इस हमले में करीब 10 लोगों के माने जाने की खबर सामने आई। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की ओर से हुए हमले ने पूरे ईरान को हिलाकर रख दिया था।