इंग्लैंड में बृहस्पतिवार को परिषद और महापौर सीटों के लिए स्थानीय चुनावों की घोषणा कर दी गई। पिछले साल आम चुनावों के बाद यह प्रधानमंत्री टेरीजा मे के लिए पहला चुनावी परीक्षण होगा।
जून 2017 में टेरीजा मे की कंजर्वेटिव पार्टी ने संसद में बहुमत बनाए रखने के लिए शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पार्टी को ब्रेग्जिट के चलते आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय चुनावों में 150 से अधिक स्थानीय प्राधिकरण, महानगरीय व जिला परिषद, एकता प्राधिकरण और लंदन के कई नगर शामिल हैं। आम चुनावों के बाद यह चुनाव कंजर्वेटिव पार्टी की अगुवाई वाली सरकार के लिए जनता की राय के पहले प्रतिबिंब के रूप में एक महत्वपूर्ण परीक्षण साबित होगा।