अनोखी और अद्भुत खोज। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि बिना तार के आपके घर में बिजली का बल्ब जल जाए? जी हां यह जल्द संभव हो सकेगा। दरअसल जापान की एक कपंनी ने बिना तार के करंट को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में बड़ी सफलता हासिल की है।
कपंनी के इस प्रयोग को अनोखी खोज माना जा रहा है। कपंनी के इस प्रयोग की सफलता से जापान की इंडस्ट्रीज में कौतूहल का माहौल है। साथ ही कंपनी के लोग भी काफी उत्साहित हैं।
खबरों के मुताबिक जापान की कपंनी मित्शुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज ने यह प्रयोग कर बिना तारों के बिजली को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। कपंनी के मुताबिक यह प्रयोग स्पेस में सौर ऊर्जा के प्रोडक्शन को विद्युत के वास्तविक रुप में परिवर्तित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।