फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 भाषाओं में गाने को तैयार 12 साल की सुचेता, महज 2 घंटे में सीख जाती है विदेशी लैंग्वेज में गाना

Mon, 13 Nov 2017 12:20 AM IST
एजेंसी, दुबई
विज्ञापन
सुचेता सतीश - फोटो : social media
विज्ञापन
दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 12 साल की एक लड़की 80 भाषा में गाना गाती हैं। पर अब वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक कंसर्ट में एक साथ 85 भाषा में गाने की कोशिश कर रही हैं।  
विज्ञापन


दुबई की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुचेता सतीश दुबई के भारतीय हाईस्कूल में सातवीं की छात्रा हैं। वह 29 दिसंबर को एक साथ 85 भाषा में गाने की कोशिश करेंगी। विलक्षण प्रतिभा वाली सुचेता के मुताबिक वह 80 भाषा में गाना गाती हैं। यह गुण उन्होंने एक साल के भीतर ही सीखा है। अब उनकी योजना विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश से पहले पांच और भाषा को सीखने की है।  

केरल की सुचेता कई भारतीय भाषा जैसे हिंदी, मलयालम और तमिल में गाना गाती थीं। वहीं स्कूल की प्रतियोगिता में वह अंग्रेजी गाने भी गा चुकी थीं। पर पिछले साल से उन्होंने विदेशी भाषाओं में गाना शुरू किया। सुचेता के मुताबिक उनका विदेशी भाषा में पहला गाना जापानी में था। उनके पिता की एक दोस्त जापान में त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। वह पिछले साल दुबई आईं। जब वह घर आईं तो उन्होंने जापानी गाना गाया। सुचेता के मुताबिक उन्हें यह बेहद पसंद आया और उन्होंने उस गाने को सीख लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें- दुबई जा रहे हैं तो जान लें ये 10 बातें, वरना फंस सकते हैं मुश्किल में

दो घंटे में सीख जाती विदेशी भाषा का गीत
सुचेता के मुताबिक उन्हें विदेशी भाषा का गीत सीखने में दो घंटे लगते हैं। अगर गाने का उच्चारण आसान होता है, तो जल्दी सीख जाती हैं। अगर गाना ज्यादा लंबा नहीं होता तो आधे घंटे में ही पूरा हो जाता है। सुचेता के मुताबिक उन्हें फ्रेंच, हंगरियन और जर्मन सबसे मुश्किल भाषा लगी। 

भारत में बना था 76 भाषा के गाने का रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक केसिराजू श्रीनिवास के नाम 76 भाषा में गाना गाने का रिकॉर्ड है। उन्होंनेे 2008 में आंध्र प्रदेश के गांधी हिल में यह रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें