फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक एकता व अमन के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप

Sun, 06 Mar 2016 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप सामाजिक एकता, अमन व समृद्धि के लिए एक बड़ा खतरा हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप सामाजिक एकता, अमन व समृद्धि के लिए एक बड़ा खतरा हैं। जर्मनी के वाइस चांसलर सिगमार गैब्रिएल ने ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एक ऐसे दक्षिणपंथी हैं, जो लोक लुभावन वादे करता है।
विज्ञापन

 
गैब्रिएल ने जहां ट्रंप की जमकर खिंचाई की है, वहीं, उन्होंने डेमोक्रेट की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दावेदार हिलेरी क्लिंटन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिलेरी साझेदारी को बढ़ावा देने वाली हैं।

ग्रैब्रिएल ने डोनाल्ड ट्रंप को फ्रांस के मरीन ले पेन और नीदरलैंड के गीर्ट विल्डर्स जैसे नेताओं के साथ खड़े करते हुए कहा कि ये लोग आर्थिक विकास को भी एक बड़ा खतरा हैं। उन्होंने एक स्थानीय अखबार से बात करते हुए कहा कि ये दक्षिणपंथी अपने समर्थकों को एक ऐसी परिकथा की दुनिया में ले जाने का वादा करते हैं, जिसमें सब कुछ सिर्फ देश की सीमा के भीतर ही होता है। 
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था मंत्री गैब्रिएल ने कहा कि कोई भी देश आत्म लगाव से आगे नहीं बढ़ता। उन्होंने कहा कि हमें ये बताना चाहिए कि हम वैश्विकीकरण को कैसे आकार दे सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें