फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धावकों के पैरों में घाव होने से बचाएंगीं स्मार्ट लेगिंग्स

Sat, 05 Mar 2016 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अपनी प्रतिभा का परिचय देती हुई महिला एथलीट - फोटो : Reuters
विज्ञापन
मैराथन में दौड़ने या फिर दौड़ लगाने के दौरान पैरों में चोट न आए, इसका ध्यान अब स्मार्ट लेगिंग्स रखेंगीं। वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसी लेगिंग्स तैयार की हैं, जो पैर की मांसपेशियों की थकान का पता लगाने में मदद करती हैं। इससे धावक को ये पता चलेगा कि उसे मांसपेशियों को आराम देने की जरूरत है। 
विज्ञापन


इससे मांसपेशियों में आने वाले खिंचाव से भी बचा सकेगा। लंदन के किंग्स कॉलेज के शोधकर्ता रोजर रिबस मनेरो ने स्मार्ट लेगिंग को तैयार किया है। दरअसल इससे पहले मांसपेशियों की थकान का पता लगाने के लिए इनमें एक पतला सा तार डाला जाता था, जिससे मांसपेशियों की स्थिति का पता लगाया जाता है। 

दूसरा यह कि पैरों पर इलेक्ट्रोरॉड्स को पहना जाए, लेकिन इसके लिए पहनने वाले का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इन दोनों पारंपरिक जरियों के मुकाबले मनेरो की स्मार्ट लेगिंग काफी सुविधाजनक और उपयोग करने में आसान है। मनेरो ने धावकों की साधारण लेगिंग पर ही इलेक्ट्रोरॉड्स को लगा दिया है। 
विज्ञापन


जब भी धावक दौड़ के दौरान लेगिंग पहनता है, तो ये इलेक्ट्रोरॉड्स डेटा एकत्रित कर एक छोटे से उपकरण पर भेजते हैं और उपकरण बता देता है कि मांसपेशियां थकी हैं कि नहीं, जिसके आधार पर धावक दौड़ जारी रखने को लेकर फैसला ले सकता है और संभावित घाव व मोच से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें