फ्रांस के वर्सेल्स शहर में एक कुत्ते को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। यह कुत्ता एक सुनसान जगह पर जली हुई हालत में पाया गया जिसके बाद इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। फिलहाल पुलिस ने इस कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
जियो टीवी की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि फ्रेंच मस्तीफ नस्ल का एक कुत्ता गले तक जली हुई हालत में मिला। वह डरा हुआ और बेहद भूखा था। पश्चिम पेरिस में शनिवार को एक आदमी अपने कुत्ते के साथ टहलने निकाला था जहां उसने इस कुत्ते को जली हुई हालत में देखा और अपने साथ ले आया।
उसने अपने फेसबुक वाल पर लिखा कि सौभाग्य से वह सही समय पर सही जगह पर था जिससे इसकी जान बच गई। उसने लिखा। केवल इसका सिर दिखाई दे रहा था और इसके शरीर का बाकि हिस्सा जमीन के अंदर दबा हुआ था।