फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के धुव्र ने 'आईक्यू टेस्ट' में आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को पीछे छोड़ा

Wed, 10 Aug 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धुव्र तलाती
विज्ञापन
10 साल के धुव्र तलाती ने मेंसा के आईक्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा नंबर हासिस किए हैं। लंदन के धुव्र के मेंसा के इंटेलीजेंस टेस्ट में 162 का स्कोर है। उन्होंने ये स्कोर हासिल कर आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को इंटेलीजेंस में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


धुव्र तलाती ने जुलाई 2016 में मेंसा का केटल  III बी पेपर दिया था जिसमें उन्होंने 162 का स्कोर किया। धुव्र ने आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के 160 से ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। और इस तरह ज्यादा स्कोर पाकर वह दोनो महान वैज्ञानिकों से आगे निकल गए हैं।

10 साल के धुव्र अब दुनिया के बुद्धिमान लोगों की कतार में शामिल हो गए हैं। बार्किंगसाइड में फुलुवड प्राइमरी स्कूल के छात्र धुव्र का कहना है कि,'टेस्ट मुश्किल नहीं था, बल्कि समय चुनौती बना।'
विज्ञापन


मेंसा दुनिया की पुरानी और बड़ी हाई आईक्यू सोसाइटी है। धुव्र क्रिकेट और टेनिस भी बेहतरीन खेलते हैं, लेकिन बड़े होकर उनका रोबोटिक एक्सपर्ट बनने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें