अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले की तारीफ की है। नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जरूरी कदम है। टोनर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम मानते हैं कि अवैध कार्यों और भ्रष्टाचार के खिलाफ नोटबंदी का फैसला एक महत्वपूर्ण कदम है।'
मार्क टोनर ने कहा कि 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद कर देने से भारत में मौजूद अमेरिकी नागिरकों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना रहा है, लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ये एक जरूरी फैसला है। इस पर उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से थोड़ा संयम बनाए रखने की भी अपील की।
गौरतलब है कि 8 नवंबर से भारत में 500 और 1000 रूपए नोट बंद होने से भारतीय नागरिक सहित विदेशी नागरिकों को भी खासी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। हर रोज बैंकों और एटीएम पर लंबी लाइनों ने लोगों की परेशानियों बढ़ा दी है।