फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के बाद भी टैक्स डिपार्टमेंट ने नहीं छोड़ा पीछा, कब्र के पते पर भेजा वसूली का नोटिस

Sun, 02 Oct 2016 04:05 AM IST
एजेंसी, पेरिस
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
फ्रांस में मृत महिला को संपत्ति कर अदा करने के लिए नोटिस जारी करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। फ्रांस के अधिकारियों ने संपत्ति कर के नोटिस को मृत महिला के कब्र के पते पर भेजा है, जो फ्रांस के ब्रिटनी क्षेत्र के सरजीउ टाउन में स्थित है। 
विज्ञापन


समुद्रतट पर स्थित इस टाउन के मेयर ने बताया कि सार्वजनिक वित्त कार्यालय से मृत महिला को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस नोटिस को कब्रिस्तान रोड स्थित कब्र-24 के पते पर भेजा गया है। इस महिला को कब्र-24 में ही दफन किया गया था।  टाउन के कोषाध्यक्ष क्रिस्टोफ लिबर ने एक स्थानीय अखबार को बताया कि संपत्ति कर के लिए यह नोटिस जारी किया गया है। 

उन्होंने बताया कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पहले भी हो चुकी है। लोक वित्त कार्यालय की ओर से पहले भी मृत लोगों से संपत्ति कर की मांग को लेकर पत्र आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मृत महिला के उत्तराधिकारी ने संपत्ति कर देने से बचने के लिए कब्रिस्तान का पता देकर बेहूदा मजाक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें