बुल्गारिया की संसद ने पूरे मुंह को ढकने वाले बुरके को सार्वजनिक जगहों पर पहनने की पाबंदी लगाने वाले कानून को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही बुल्गारिया ऐसा करने वाले यूरोपीय यूनियन के एक छोटे समूह में शामिल हो गया है। गौरतलब है कि पूरे यूरोप में इस समय धार्मिक आजादी पर जोरदार बहस चल रही है।
इस कानून के अनुसार, अब वहां सार्वजनिक जगहों पर ऐसे बुरके या नकाब नहीं पहने जा सकते जो आंशिक या पूरी तरह से मुंह को ढकते हों। इस कानून को तोड़ने वालों पर भारतीय रुपये के अनुसार सात हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
बुल्गारिया की सदियों पुरानी इस मुस्लिम समुदाय की आबादी 13 फीसदी है। यहां कि अधिकतर मुस्लिम महिलाएं बालों को ढकने के लिए एक साधारण स्कार्फ पहनती हैं मगर पिछले कुछ समय में रोम के अति रूढ़िवादी मुस्लिम समुदाय की महिलाओं में नकाब पहनने का चलन बढ़ गया है।