फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में फंसे डेविड कैमरन ने किया अपनी कमाई का खुलासा

Sun, 10 Apr 2016 02:44 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी कमाई और टैक्स से संबंधित आंकड़े जारी किए - फोटो : Reuters
विज्ञापन
पनामा पेपर्स लीक मामले की तपिश झेल रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी कमाई और टैक्स से संबंधित आंकड़े जारी किए हैं। इस आंकड़ों के मुताबिक़ उन्होंने 2014-15 के दौरान 200,000 पाउंड की कमाई की और इस पर करीब 76,000 पाउंड का टैक्स दिया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने पहली बार इस तरह के दस्तावेज जारी कर बताया कि उन्होंने लंदन के नॉटिंग हिल स्थित पैतृक घर के किराए के 50 फीसदी हिस्सेदारी से 46,899 पाउंड की कमाई की। कैमरन ने ये दस्तावेज़ उस बयान के बाद जारी किए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने वित्तीय मामले पर उठे विवाद को बेहतर ढ़ंग से निपट सकते थे। उन्होंने कर चोरी को आरोपों की जांच के लिए एक नया कार्यदल बनाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन



पनामा पेपर्स लीक में एक विदेशी फंड ब्लेरमोर होल्डिंग्स फंड का भी जिक्र है जिसे कैमरन के दिवंगत पिता इयान कैमरन ने चलाने में मदद की थी। कैमरन द्वारा जारी दस्तावेज़ों के मुताबिक़ उन्होंने और उनकी पत्नी सामंता ने 2010 में ब्लेमोर होल्डिंग फंड के शेयर बेचकर 19000 पाउंड का फायदा कमाया था। इस मुनाफ़े में कैमरन की हिस्सेदारी 9501 पाउंड थी जबकि उस समय कर की सीमा 10,100 पाउंड थी। 2010 में कैमरन को पिता की मौत के बाद 300,000 पाउंड की पुश्तैनी राशि मिली। उसके बाद उनकी मां ने मई और जुलाई 2011 में उन्हें एक-एक लाख पाउंड का भुगतान किया।



कैमरन ने 2014-15 में 200,307 पाउंड की कमाई पर 75,898 पाउंड टैक्स भरा। ब्रितानी प्रधानमंत्री ने ने कहा कि उन्होंने अपनी वित्तीय मामलों की सारी जानकारी को ईमानदारी के साथ सार्वजनिक किया है। ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी ने मांग की है कि उन सभी ब्रिटिश नागरिकों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए जिनका नाम पनामा पेपर्स लीक में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें