फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से पोर्नोग्राफी में इस्तेमाल हुई मंत्री की तस्वीर, कई मंत्रियों का डाटा लीक

Sun, 30 Sep 2018 06:16 PM IST
भाषा, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन में एप की गड़बड़ी के कारण शनिवार को कंजर्वेटिव पार्टी के कुछ मंत्रियों के फोन नंबर व कुछ व्यक्तिगत जानकारियां लीक हो गईं। जिन लोगों की जानकारी लीक हुई उनमें ब्रेग्जिट का समर्थन करने वाले मंत्री माइकल गोव और बोरिस जॉनसन शामिल हैं। कई शीर्ष सांसदों के प्रोफाइल आधिकारिक मोबाइल एप पर लीक हो गए जिसके बाद उन्हें परेशान करने वाले फोन आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इस सुरक्षा खामी के कारण लोगों ने अपने ई-मेल पते का इस्तेमाल कर नेताओं के प्रोफाइल देख उसमें दी जानकारियां बदल दीं। कई ट्विटर यूजर्स के अनुसार, पूर्व विदेश मंत्री जॉनसन की प्रोफाइल तस्वीर थोड़ी देर के लिए पोर्नोग्राफी के लिए इस्तेमाल की गई और उनके कार्य क्षेत्र की जानकारी को भी बदल दिया गया। 

इस बीच, पर्यावरण मंत्री गोव की तस्वीर को बदलकर उनकी जगह मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक की तस्वीर लगा दी गई। इस खामी के बारे में द गार्जियन अखबार के स्तंभकार डॉन फोस्टर ने सबसे पहले जानकारी दी। कंजर्वेटिव पार्टी के एक प्रवक्ता ने इस त्रुटि के लिए माफी मांगते हुए कहा कि तकनीकी खामी को ‘सुधार’ लिया गया है और एप अब सुरक्षित रूप से काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें