स्पेन के राजा की बहन और राजकुमारी क्रिस्टीना पर अपने पति के व्यापारिक सौदों के सिलसिले में टैक्स संबंधी धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा चलेगा। आधुनिक स्पेन में पहली बार शाही परिवार के किसी सदस्य को कठघरे में खड़ा होना पड़ेगा।
राजकुमारी क्रिस्टीना के पति इनाकी उर्दान्गारिन और उनके पूर्व साझीदार पर लाखों यूरो के सार्वजनिक धन के गबन का आरोप है।
हालांकि राजकुमारी और उनके पति ने कुछ भी गलत किए जाने से इनकार किया है। लेकिन अभियोजन पक्ष का कहना है कि उर्दान्गारिन के खेल संस्थान ने सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया है।