फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद पर फिर साइबर हमला, सांसदों की गुप्त सूचनाएं जानने की फिराक में हैकर्स

Mon, 03 Jul 2017 07:30 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की संसद पर एक बार फिर साइबर हमला हुआ है। हैकर्स ने सांसदों, अधिकारियों और उनके सहायकों के पासवर्ड पूछने की कोशिश की है। इसके बाद सतर्कता अधिकारियों ने सांसदों और उनके सहायकों को चेतावनी जारी करते हुए इस तरह के खतरों पर नजर रखने और सुरक्षा के उपाय करने को कहा है। 
विज्ञापन


सांसदों को यह चेतावनी जारी की गई है कि हैकर्स खुद को संसदीय अधिकारी के तौर पर पेश कर उनके पासवर्ड जानने की कोशिश कर रहे हैं। 

इस हफ्ते की शुरुआत में सांसदों और संसद कर्मियों को संदेश में कहा गया, ‘हमने अपराह्न सुना कि संसदीय उपयोगकर्ताओं को फोन कर उनके संसदीय यूजर्स आईडी और पासवर्ड बताने को कहा गया। फोन करने वाले ने खुद को डिजिटल सेवा का कर्मी बताया और उन्हें साइबर हमले से बचने में मदद की बात कही। हालांकि ये फोन कॉल डिजिटल सेवा द्वारा नहीं किए गए थे। संसद की डिजिटल सेवा कार्यालय का कहना है कि हम कभी आप से आपके यूजर्स आईडी और आपके पासवर्ड नहीं पूछते हैं।’ 

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों समेत प्रत्येक सांसदों द्वारा इस्तेमाल नेटवर्क को हैक करने की कोशिश की गई। ऐसा होने के बाद ब्रिटेन की सरकार सतर्क हो गई है और वहां के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर इसके खिलाफ काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें