फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के प्रधानमंत्री रेंजी आज  देंगे इस्तीफा

Thu, 08 Dec 2016 01:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Renzi
विज्ञापन
संविधान बदलाव को लेकर जनमत संग्रह में मिली अप्रत्याशित हार के तीन दिन बाद इटली के प्रधानमंत्री मैटिओ रेंजी ने घोषणा की कि वह बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे देंगे। केंद्रीय नेता ने घोषणा की थी कि वह मतदान के तुरंत बाद अपना पद छोड़ देंगे लेकिन वह बृहस्पतिवार को इटली की 2017 बजट को संसदीय मंजूरी की कार्यवाही पूरा होने तक अपने पद पद बने रहेंगे। रेंजी ने ट्विटर पर लिखा, ‘बजट कानून को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


औपचारिक इस्तीफा रात्रि 19 बजे देंगे। प्रत्येक को धन्यवाद और इटली जिंदाबाद!’ ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि रेंजी शुक्रवार तक अपना इस्तीफा देंगे और बृहस्पतिवार इटली में अवकाश का दिन है। लिहाजा उनकी पार्टी को थोड़ा समय मिल जाएगा।

रेंजी के नेतृत्व में केंद्र की लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडी) बुधवार को बैठक की और अगले चुनाव में उनकी वापसी की उम्मीद जताई। चुनाव फरवरी 2018 में होने हैं जबकि विपक्षी पार्टी साल की शुरुआत में चुनाव कराने पर अड़े हैं। खबर है कि रेंजी दो महीने में चुनाव के पक्ष में हैं लेकिन इसके लिए उनके सामने कई बधाएं आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें