फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असांज की निगरानी पर खर्च हुए 94 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज की चौबीसों घंटे निगरानी पर अब तक एक करोड़ पाउंड (करीब 94 करोड़ रुपए) खर्च कर चुकी है। असांज ने लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में राजनीतिक शरण ले रखी है।
विज्ञापन


असांज पर स्वीडेन में दो महिलाओं पर यौन हमला करने के आरोप में मुक़दमा चल रहा है। असांज ने इन आरोपों से इनकार किया है। अगर असांज दूतावास से बाहर निकलते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

विकीलीक्स प्रवक्ता क्रिस्टीन ने कहा है कि इराक़ युद्ध की अपनी जांच से ज्यादा एक राजनीतिक शरणार्थी की निगरानी पर ब्रिटिश सरकार का इतना खर्च किया जाना 'शर्मनाक' है।
विज्ञापन

अंसाज के लिए करोड़ों का खर्च

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री निक क्लेग ने कहा है कि असांज को स्वीडन जाकर कानून का सामना करना चाहिए। जून, 2012 से अक्तूबर, 2014 के बीच पुलिस की निगरानी पर 73 लाख पाउंड और ओवरटाइम पर 18 लाख पाउंड खर्च हुआ है।

स्कॉटलैंड यार्ड ने 31 अक्तूबर, 2014 तक कुल 28 महीने में हुए खर्च की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, यह खर्च कूटनीतिक सुरक्षा के मद से किया गया। ब्रिटेन स्थिति दूतावासों की सुरक्षा पर इसी मद से खर्च किया जाता है।

ये सूचना एलबीसी रेडियो ने फ्रीडम ऑफ इनफॉर्मेशन एक्ट के तहत प्राप्त की है। इसके अनुसार, असांज की निगरानी पर रोजाना 10 हजार पाउंड से ज्यादा खर्च आ रहा है। पिछले साल अगस्त में असांज ने कहा था कि वो 'शीघ्र' ही दूतावास छोड़ देंगे। वो यहां 950 दिन बिता चुके हैं।
विज्ञापन

अंसाज पर अदालत का फैसला

स्वीडन की एक अदालत में पिछले नवंबर में असांज की गिरफ़्तारी के वारंट को बरकरार रखा था। ब्रिटेन की अदालत ने भी अपने एक फ़ैसले में कहा था कि असांज को पूछताछ के लिए स्वीडन भेजा जाना चाहिए।

असांज को डर है कि स्वीडन जाने पर उन्हें अमरीका भेजा जा सकता है जहाँ उनपर विकीलीक्स के माध्यम से अति-गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के आरोप में मुकदमा चल रहा है।

ब्रितानी सुप्रीम कोर्ट ने जब असांज के प्रत्यार्पण के ख‌िलाफ अपील को ठुकरा दी तो उन्होंने अगस्त, 2012 में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले ली। ब्रितानी पुलिस इक्वाडोर दूतावास की चौबीसो घंटे निगरानी करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें