फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: प्रिंस फिलिप बिना सीटबेल्ट गाड़ी चलाते दिखे, पुलिस ने मिलकर दी हिदायत

Mon, 21 Jan 2019 04:04 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप - फोटो : BBC
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप गुरुवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे। इसके ठीक दो दिन बाद वे बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते दिखे। इसे लेकर पुलिसकर्मी उनसे मिले सीटबेल्ट पहनकर कार चलाने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


प्रिंस फिलिप की उम्र 97 साल है और वे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति हैं। रविवार को एक समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में प्रिंस फिलिप बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते दिख रहे हैं। 

तस्वीर में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप शनिवार को नई लैंड रोवर फ्रीलैंडर कार में अपनी पत्नी के निजी सैंड्रिंघम इस्टेट (हाउस) जाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को सैंडीग्राम एस्टेट में प्रिंस फिलिप की कार हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे के बाद डॉक्टरों ने औपचारिक जांच के बाद प्रिंस को स्वस्थ करार दिया था। 

बकिंघम पैलेस की प्रवक्ता ने बताया कि प्रिंस की कार दोपहर के समय सैंडीग्राम के नजदीक हादसे का शिकार हो गई थी। उस समय वह खुद ही कार चला रहे थे। पैलेस ने कार पलटने की बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। 

नोरफोक पुलिस ने बृहस्पतिवार रात घटना के बारे में कहा था कि सड़क हादसों के दौरान अपनाई जाने वाली नीति के तहत उसने दोनों कार चालकों के शराब सेवन की भी जांच की। पुलिस ने कहा था, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि दोनों ड्राइवरों के सांस की जांच की गई है जो नकारात्मक पाई गई।" 
विज्ञापन


अब एक फिर वे बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते दिखे। जिसे लेकर पुलिस उनसे मिली और कानून के मुताबिक सीटबेल्ट पहनकर कार चलाने की नसीहत दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें