फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया यात्रा: अगले माह भारत पहुंचेंगे प्रिंस चार्ल्स, म्यांमार नहीं जाने का फैसला

Thu, 05 Oct 2017 02:09 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला इस महीने के अंत से एशिया की व्यापक यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा के हिस्से के रूप में वह अगले महीने भारत पहुंचेंगे लेकिन यह शाही जोड़ा म्यांमार नहीं जाएगा। ब्रिटेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि म्यांमार में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी हिंसा के विरोध में यह फैसला लिया गया है। शाही दंपति यूके-इंडिया इयर ऑफ कल्चर सेलिब्रेशन के तहत 8 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। ब्रिटेन के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुसार ब्रिटिश सरकार की ओर से किए जाने वाले इस दौरे के दौरान चार्ल्स और कैमिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

यह शाही जोड़ा 31 अक्टूबर को अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तहत मलेशिया जाने से पूर्व सिंगापुर पहुंचेगा। वहीं म्यांमार नहीं जाने के संबंध में अधिकारियों ने विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। लेकिन माना जा रहा है कि म्यांमार में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी हिंसा के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें