फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या मुद्दे पर सू की से ऑक्सफोर्ड सम्मान लिया वापस

Wed, 04 Oct 2017 05:40 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
आंग सान सू ची
विज्ञापन
सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा म्यांमार की नेता आंग सान सू की को दिया गया सम्मान वापस ले लिया गया है। यह सम्मान उनके देश में रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा कथित समुचित कदम नहीं उठाने पर वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने म्यांमार की इस नेता को लोकतंत्र के लिए लंबा संघर्ष करने को लेकर साल 1997 में ‘फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड’ प्रदान किया था। 

परिषद ने सोमवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि उनके पास यह सम्मान होना अब उपयुक्त नहीं है। ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल के नेता बॉब प्राइस ने उनका सम्मान वापस लेने के कदम का स्वागत किया। साथ ही इस बात की पुष्टि की कि यह स्थानीय प्रशासन के लिए ‘अप्रत्याशित कदम है।’ 
विज्ञापन


 सिटी काउंसिल इस बात के सत्यापन के लिए 27 नवंबर को एक विशेष बैठक करेगी कि यह सम्मान वापस लिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें