ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रविवार को उसके ऐतिहासकि बोटैनिक गार्डंस में एक समारोह के दौरान जिन (एक प्रकार की शराब) की नई ब्रांड की लांचिंग की गई।
भौतिक जिन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ब्रांडिंग है। इसे मध्ययुगीन किसानों द्वारा जौ के अनाज से डिस्टिल्ड कर विकसित किया गया था।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में इस बोटैनिक गार्डन की स्थापना 1621 में की गई थी और इस शराब को तब 25 विभिन्न वनस्पतियों के साथ अलग-अलग स्वाद के साथ तैयार किया गया था।
ऑक्सफोर्ड आर्टिजन डिस्टिलेरी के मास्टर डिस्टिर कोरी मैसन ने कहा कि यह शराब औषधीय रूप से अच्छा है। इसके 500 एमएल की कीमत 34.95 पाउंड है।