फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: पैगंबर मोहम्मद की वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

Mon, 09 Apr 2018 01:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ
विज्ञापन

ब्रिटेन के शाही परिवार की मुख्य सदस्य और महारानी एलिजाबेथ को लेकर एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला बड़ा दावा किया गया है। मोरक्को के अखबार में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महारानी पैगंबर मोहम्मद की वंशज हैं। अरब राजाओं जिन्होंने एक समय स्पेन पर राज किया था उनके जरिए महारानी इस्लाम के संस्थापक की वशंज हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का दावा किया गया हो। इससे पहले भी वर्ष 1986 में मोरक्को के एक अखबार ने दावा किया था कि महारानी पैगंबर की वंशज हैं। अखबार ने दावा किया था कि एलिजाबेथ मोहम्मद की बेटी फातिमा की 43वीं वंशज हैं।

विज्ञापन


ब्रिटेन के शाही परिवार के वंशजों की 43 पीढ़ियों को ट्रेस करने के बाद इतिहासकारों का दावा है कि एलिजाबेथ द्वितीय का इस्लाम के वंशजों से संबंध है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की महारानी पैगंबर की 43वीं वंशज हैं। रिपोर्ट को लिखने वाले अब्देल-हमीद अल-अवनी के अनुसार मोरक्को, अंदुलासिया और यूरोप पर राज करने वाले राजाओं की नसों में मोहम्मद का खून था। यदि यह बात सच है तो यह दावे विश्व पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाले परिवार की वर्तमान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय मोरक्को के छठवें मोहम्मद और जॉर्डन के अब्दुल्ला द्वितीय की कजिन हैं।

फातिमा हजरत मोहम्मद की बेटी थीं और उनके वंशज स्पेन के राजा थे, जिनसे महारानी का संबंध बताया जा रहा है। इसी वजह से, महारानी को मोहम्मद का वंशज कहा जा रहा है। गौरतलब है कि इस्लाम का आरम्भ स्पेन में 711 ईसवी में अरब में बनी उमैय्या के शासनकाल में हुआ था। मुस्लिम शासन वहां 1492 ईसवी तक रहा था। रिपोर्ट के अनुसार महारनी मुस्लिम राजकुमारी जाइदा के परिवार से हैं। लमोराविद्स ने जब अब्बासी सलतनत पर हमला किया तो जाइदा अपनी जान बचाने के लिए स्पेन के राजा किंग अल्फोंसो छठे के दरबार में पहुंच गई थी। वहां उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया और किंग से शादी करके अपना नाम इसाबेला रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें