फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद में सियासी हलचल तेज: इस्तीफा नहीं देंगी टेरीजा मे, ब्रेग्जिट हर हाल में लाएंगी 

Fri, 16 Nov 2018 06:32 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन
विज्ञापन
Theresa May - फोटो : PTI
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के ब्रेग्जिट मुद्दे पर भारतवंशी मंत्री शैलेष वारा समेत चार मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे पर अविश्वास प्रस्ताव के खतरा मंडराने लगा। लेकिन इस बीच उन्होंने अपना इस्तीफा देने से जुड़ी अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। टेरीजा ने यह भी कहा कि वे ब्रेग्जिट समझौते को अंतिम पड़ाव तक पहुंचता हुआ जरूर देखेंगी।
विज्ञापन


ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने संसद से बाहर निकलने के बाद कड़े लहजे में स्पष्ट किया कि मैं यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगी कि यूरोपीय संघ में शामिल देशों के राजनेताओं की ब्रुसेल्स बैठक में ब्रेग्जिट प्रस्ताव पर सहमति बने। ताकि बाद में इसे ब्रिटेन में नेताओं के सामने मतदान के लिए पेश किया जा सके। हालांकि सांसद जैकब रीस-मॉग और हेनरी स्मिथ इसी मुद्दे पर टेरीजा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दे चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को इस तरह की बातों का टेरीजा पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया।
 
सांसद जैकब रीस-मॉग ने टेरीजा के खिलाफ टोरी बैकबेंचर समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रेडी को एक पत्र भी लिखा। यदि 48 या उससे ज्यादा टोरी मंत्रियों (सियासी दल जिसकी नेता टेरीजा हैं) ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में लिखित सहमति जताई को प्रस्ताव का रास्ता साफ हो जाएगा। फिलहाल ब्रेडी को 48 अनुरोध मिल चुके हैं। इसके बावजूद टेरीजा ने कहा कि मैं मानती हूं कि इस डील से ब्रिटेन को फायदा होगा और यह देशहित में है। मैं इस डील को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें