फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब भारतीय मूल के लड़के ने ब्रिटेन की महारानी को दिया निमंत्रण तो ऐसे मिला जवाब

Mon, 08 May 2017 07:15 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के लड़के ने पत्र लिखकर अपने पांचवें जन्मदिन पार्टी पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को आमंत्रित किया है। पत्र में लड़के ने यह भी लिखा है कि उन्होंने महसूस किया है कि वह असली सुपरहीरो की तरह थीं।  इसके जवाब में उसे महारानी का पत्र मिला है, जिसमें महारानी एलिजाबेथ की तरफ से व्यस्त कार्यक्रमों के चलते आने में असमर्थता जाहिर की है। लेकिन महारानी ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


चार वर्षीय शान डुले 25 जून को अपने जन्म दिन पर वेस्ट मिडलैंड के सैंडवेल स्थित अपने घर में एक पार्टी का आयोजन किया है और अपनी मां बलजिंदर को 91 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ को आमंत्रित करने के लिए कहा। इस पर उसकी मां ने उससे कहा कि महारानी अपने बकिंगघम पैलेस में कार्यक्रमों में व्यस्त हो सकती हैं।

इस पर शान ने कहा कि यह भी हो सकता है कि महारानी उनके आमंत्रण को स्वीकार कर पार्टी में शरीक हों। इसके बाद शान ने 13 मार्च को महारानी को एक आमंत्रण पत्र भेजा, जिसमें उसने लिखा, ‘डियर एचआरएच महारानी एलिजाबेथ, मेरा मानना है कि आप दुनिया में सबसे बेहतरीन महारानी हैं। मैं वास्तव में आपके मुकुट और लाल लिबास को, जो आप पहनतीं हैं, उसे पसंद करता हूं। मैं आपको सुपरहीरो मानता हूं।’
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपने जन्मदिन पार्टी पर महारानी से उनकी मौजूदगी का आग्रह किया। इसके बाद उसने लिखा कि मैं आपसे आपके घोड़ों, आपके कुत्तों और गरीब बच्चों के बारे में बात करना चाहता हूं। लेकिन 3 मई को रॉयल सील के साथ पत्र जब उसे महारानी का जवाब आया तो उसकी उम्मीद टूट गई। महारानी की ओर से लिखे पत्र में कहा गया कि अपने व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से महारानी तुम्हारे घर पर आ नहीं सकती हैं।

लिहाजा उन्हें तुम्हारा आमंत्रण अस्वीकार है। लेकिन महारानी ने तुम्हारी तारीफ की हैं और वह यह जानकार खुश हुईं कि तुम उनके बारे में अच्छा ख्याल रखते हो और तुम्हें उनका घोड़ा पसंद है। महारानी ने तुम्हें 25 जून को हैप्पी बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इसके बाद शान ने अपनी मां और अपने 39 वर्षीय पिता ओनहार से कहा कि मैं पत्र पढ़कर निराश जरूर हुआ कि महारानी ने मेरा आमंत्रण अस्वीकार कर दिया। लेकिन मैं काफी खुश हूं कि उन्होंने मेरा पत्र पढ़ा। मैं उनके घोड़ों और उनके कुत्तों को पसंद करता हूं। मैं इस गर्मी में उनके घर पर उनसे मिलने जाऊंगा और उम्मीद है कि महारानी मुझसे जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें