फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की: शरणार्थियों से भरी नाव डूबी, 24 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्की में शरणार्थियों से भरी एक नौका के इस्तांबुल के उत्तरी तट पर डूब जाने से कम से कम 24 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार हादसे में दर्जनों लोग लापता हैं।
विज्ञापन


हादसा बोस्फोरस और काला सागर के संगम पर हुआ। लापता लोगों को बचाने के लिए बड़ा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। नौका में सवार लोग किस देश के थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इस इलाके में नाव में शरणार्थियों को ले जाना असामान्य घटना है। अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि शरणार्थी रोमानिया में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। रोमानिया यूरोपीय संघ का सदस्य देश है।
विज्ञापन


दो महीने पहले भी इस्तांबुल के उत्तरी तट पर तुर्की के तटरक्षक बलों ने एक अन्य शरणार्थी दल को बचाया था। वह दल कथित तौर पर यूरोपीय संघ के किसी देश में जा रहा था।

उस दल में अधिकतर शरणार्थी सीरिया और अफगानिस्तान से थे। सीरिया में गृह युद्ध के बाद हजारों की संख्या में लोग यूरोपीय देशों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें