फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में फिर आतंकी हमला, अंडरग्राउंड ट्रेन में IED से हुआ धमाका, 22 यात्री घायल

Sat, 16 Sep 2017 01:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन की एक ट्रेन में धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि पार्संस ग्रीन स्टेशन पर मौजूद ट्रेन में रखे एक सफेद रंग के कंटेनर में ये धमाका हुआ। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की वजह से कई लोगों के चेहरे झुलस गए हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि लंदन धामके से ब्रिटेन में खतरे का स्तर बढ़ गया है।

UK raises threat level after London explosion, says Prime Minister May: UK media— ANI (@ANI) September 15, 2017

  People suffer facial injuries after a container exploded on a London underground train: UK media — ANI (@ANI) September 15, 2017 पुलिस के मुताबिक इस धमाके में इमप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का प्रयोग किया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि भगदड़ में कई लोग बुरी तरह से झुलस गये। करीब 22 लोग इस हमले में घायल हुए हैं। 
  #BREAKING 'Improvised explosive device' used in London Underground train attack: police #ParsonsGreen — AFP news agency (@AFP) September 15, 2017
#BREAKING 22 people injured in London Underground terror attack: health service #ParsonsGreen — AFP news agency (@AFP) September 15, 2017



धमाके के बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की। कर रही है।पुलिस ने स्टेशन को सील कर दिया है।आतंकी हमले की जांच में जुटी पुलिस ने हमले के पीछे आतंकवादी गतिविधियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


पढ़ें: इराक में दो बम धमाकों में 50 लोगों की मौत, कई घायल

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसके हाथ में चाकू देखा गया है।स्थानीय लंदन एंबुलेंस सर्विस का कहना है कि उनकी टीम मौके पर पहुंच गई है। एक चश्मदीद ने बताया कि जब वे वहां से गुजर रहे थे उन्होंने देखा कि पार्संस रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी अलार्म बजने लगा।
  Officers&ambulance staff are on the scene following reports on social media of an"explosion"in a London underground train carriage: UK media — ANI (@ANI) September 15, 2017 
विज्ञापन



लंदन धमाके के बाद दिल्ली मेट्रो को भी अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें