फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन में धमाका, 10 की मौत, 50 घायल, रूस में हाई अलर्ट

Mon, 03 Apr 2017 11:20 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
धमाके के बाद मेट्रो स्टेशन - फोटो : Daily Mail
विज्ञापन
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर के मेट्रो स्टेशन में दो बम धमाके हुए  हैं। धमाके में दस से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि दर्जनों घायल हुए हैंं। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं हादसे के बाद रूस में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही  सेंट पीटर्सबर्ग के आठ मेट्रो स्टेशनों को ऐतिहातन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे सेंट पीटर्सबर्ग शहर के सेनाया पोल्सचेड मेट्रो स्टेशन में दो धमाके हुए । मेट्रो अधिकारियों के अनुसार ये धमाके इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस के जरिए किए गए हैं। इन दो धमाकों में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने और 50 के घायल होने की खबर है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। 

हालांकि घायलों और मरने के बारे में अब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  धमाके के बाद 8 एंबुलेंस घटना स्थल पर घायलों की मदद के लिए पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन एक कार्यक्रम में भाग लेने आज सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे हैं जहां उनकी मुलाकात बेलारूस के राष्ट्रपति से होनी है। उन्हें इस धमाके सूचना दे दी गई है। इसके बाद उन्होंने धमाके में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। 

धमाके पर रूसी राष्ट्रपति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अभी तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कारणों के बारे किसी भी तरह की टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। इस बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेहम आतंकवाद सहित सभी पहलुओं से इस धमाके की जांच कर रहे हैं।  

जिस मेट्रो स्टेशन में बम धमाके हुए हैं वह सेंट पीटर्सबर्ग का एक प्रमुख स्टेशन है। यहां तीन दिशाओं से आने वाली रेल लाइनें मिलती हैं। इस वजह से ये स्टेशन अधिकांश समय व्यस्त रहता है और यहां लोगों की भीड़ बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें