फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम: ब्रसेल्स में शख्स ने सैनिकों पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने गोली मारी

Sat, 26 Aug 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
बेल्जियम हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में शुक्रवार शाम एक शख्स ने सैनिकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसे सैनिकों ने घटनास्थल पर ही गोली मार दी। पुलिस ने बताया, एक शख्स ने सैनिकों के समूह पर चाकू से हमला कर दिया। जवाबी हमले में सैनिकों ने हमलावर को गोली मारते हुए उसे बेअसर कर दिया। बेल्जियम पुलिस के प्रवक्ता जोनाथन ने इस बात से इनकार कर दिया कि क्या उस शख्स की गोली लगने से मौत हो गई ?
विज्ञापन


जानें बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने क्या कहा ?
ब्रसेल्स हमले को लेकर बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने ट्वीट किया कि हमारे सैनिकों को हमारा पूरा समर्थन है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। हमारी सिक्योरिटी सर्विसेज अलर्ट पर बनी रहेंगी।
  Alle steun voor onze militairen. Onze veiligheidsdiensten blijven alert. Met crisiscentrum volgen we situatie op de voet. — Charles Michel (@CharlesMichel) August 25, 2017  
विज्ञापन
Tout notre soutien à nos militaires. Nos services de sécurité restent attentifs. Nous suivons la situation de près avec @crisiscenterBe — Charles Michel (@CharlesMichel) August 25, 2017
स्थिति हमारे नियंत्रण में है: एंटी टेरर क्राइसिस सेंटर
बेल्जियम के एंटी टेरर क्राइसिस सेंटर ने भी ब्रसेल्स हमले को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने हमलावर को निष्प्रभावी कर दिया है और स्थिति हमारे नियंत्रण में है।
  Incident in #Brussel. Militairen hebben individu geneutraliseerd. Situatie onder controle. — CrisisCenter Belgium (@CrisiscenterBE) August 25, 2017
ब्रसेल्स हमले के बाद हाई अलर्ट पर है बेल्जियम
साल 2016  में ब्रसेल्स में हुए हमले के बाद से बेल्जियम हाई अलर्ट पर है। आपको बता दें कि 22 मार्च 2016 को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में एयरपोर्ट और सब-वे स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें